दिनांक 23/10/2016 को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्कालीन अंचल प्रमुख महाप्रबंधक श्री लाल सिंह जी ने संगठन के कार्यालय में पुस्तकालय की स्थापना हेतु बैंक द्वारा पुस्तकें प्रदान की थी. पुस्तकालय स्थापना के लिए संगठन के महासचिव डॉ० अमृतांशु द्वारा श्री लाल सिंह को अपनी योजना बताना और उसे मूर्त रूप देने के लिए उन्हें सहमत करना प्रशंसनीय है. आज की तारीख में लगभग १००० पुस्तकें एवं बुक सेल्फ यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रदान की गई हैं.







