शक्ति भवन की आधारशिला - 1
संगठन और ट्रस्ट के लिए जमीन खरीदने का स्वप्न संजोना और इसे साकार होते हुए देखना सचमुच एक असीम सुख देने वाली घटना है. इस असाध्य कार्य को हकीकत तक में निसंदेह जो श्रम संगठन के महासचिव डॉ० अमृतांशु ने जिस मनोयोग और पारदर्शिता से किया और इस निर्णय को लेने में जो निष्ठा संगठन के अध्यक्ष श्री बिनोद प्रसाद शर्मा ने दिया वह आज के दिन समय के कपाल पर लिखा गया अमिट शिलालेख बन गया है. यहाँ हम संगठन के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने ट्रस्ट के नाम पर जमीन की खरीद करने के निर्णय पर अपनी सहमति दी. संगठन के कोष से १२०० वर्ग फुट जमीन खरीदी गई.
हम यहाँ वाराणसी के समाजसेवी काशीरत्न श्री हीरा लाल मौर्य के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं जिहोने डॉ० अमृतांशु के आग्रह पर ट्रस्ट के के नाम ५०० वर्ग फुट जमीन दान दिया. इसके पश्चात ट्रस्ट के नाम कुल १७०० वर्ग फुट जमीन हो गई. इस जमीन पर शक्ति भवन के नाम से कार्यालय, सभागार और मेधावी गरीब बच्चों के अध्ययन हेतु छ कमरे बनायें जाने की योजना है. शक्ति भवन की आधार शिला १४ अप्रैल २०२३ को रखी गई थी . संगठन के लिए यह एक अविस्मरणीय दिन था. संगठन अपने सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करता है.






