Conference at Jaipur by RGB OBC Staff Welfare Parishad
31 अगस्त 2025 को जयपुर में राजस्थान ग्रामीण बैंक ओबीसी स्टाफ कल्याण परिषद का पहला अधिवेशन संपन्न हुआ।
महाधिवेशन के मुख्य अतिथि बैंक के चेयरमैन श्री मुकेश भारतीय एवं चेयरमैन श्री मदन भाटी राजस्थान राज्य ओबीसी आयोग थे।
मैं उक्त महाधिवेशन में AIOBC कार्मिक महासंघ की ओर से आदरणीय श्री जी करुणानिधि के निर्देश अनुसार विशिष्ट अतिथि के रूपमें सम्मिलित हुआ।
महाधिवेशन का आयोजन भव्य रूप में किया गया। राजस्थान ग्रामीण बैंक ओबीसी संगठन के पदाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार जाट, श्री राम किशोर टाक एवं अन्य पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से यह संभव हुआ ।
बैंक के अध्यक्ष श्री मुकेश जी ने बैंक कर्मियों को उनसे जुड़ी हुई कई योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे मौद्रिक लाभ पाने के लिए कार्मिकों को लाभप्रदता पर भी ध्यान देना आवश्यक है । उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और संगठन को सहयोग करने का विश्वाश दिलाया.










